विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरेंद्र कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला मौत का राज, इस तरह टूटी सांसों की डोर 

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:52 PM (IST)

निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उसकी मौत का कारण फांसी लगाने के बाद दम घुटना बताया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। निठारी कांड से चर्चा में आए अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। डॉक्टरों के पैनल ने रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण फांसी लगाने के बाद दम घुटना बताया है।

रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार सुरेंद्र कोली ने जीवित अवस्था में फांसी लगाई थी और इसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरेंद्र कोली की गर्दन पर फंदे के दबाव से बने स्पष्ट निशान मिले हैं।

चिकित्सकों ने इसे फांसी के दौरान रस्सी या अन्य वस्तु से गर्दन पर पड़े दबाव का संकेत माना है। इसके अलावा गर्दन के अंदर मौजूद एक महत्वपूर्ण छोटी हड्डी और गले की संरचना में फ्रैक्चर के साक्ष्य भी मिले हैं।

रिपोर्ट में आंखों और चेहरे पर छोटे-छोटे रक्तस्राव के निशान मिलने का भी उल्लेख है। चिकित्सकीय भाषा में ऐसे निशानों को फांसी या दम घुटने की स्थिति से जोड़ा जाता है।

वहीं नाक और मुंह से खून आने की बात भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे फांसी के मामलों में संभावित चिकित्सीय लक्षण माना जाता है।

यह भी पढ़ें- परिवहन मंत्री की सख्ती से हरिद्वार डिपो में हाजिरी फर्जीवाड़े और शराबखोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो निलंबित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सुरेंद्र कोली की मौत को लेकर चल रही जांच में चिकित्सकीय साक्ष्य भी जुड़ गए हैं। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी के चलते दम घुटना बताया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जेल से छूटते ही गेट पर बनाई रील, पुलिस ने दबोचकर शांतिभंग में किया चालान