विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिवहन मंत्री की सख्ती से हरिद्वार डिपो में हाजिरी फर्जीवाड़े और शराबखोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो निलंबित

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:45 PM (IST)

दैनिक जागरण की खबरों के बाद परिवहन मंत्री की सख्ती से हरिद्वार डिपो में हाजिरी फर्जीवाड़े और कार्यशाला में शराबखोरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो में हाजिरी फर्जीवाड़े व कार्यशाला में शराबखोरी प्रकरण में आखिरकार कार्रवाई हो गई। दैनिक जागरण में शनिवार और रविवार को दोनों प्रकरणों की खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने संज्ञान लिया।

मंत्री की सख्ती के बाद मंडल प्रबंधक (दून) सुरेश चौहान ने मंगलवार को दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए कार्यालय सहायक प्रथम कुलदीप कुमार और ड्यूटी इंचार्ज उमेश चंद्र शुक्ला को निलंबित कर दिया।

हाजिरी प्रकरण में कुलदीप कुमार पर तीन, सात, 10 व 11 अगस्त को कार्यालय से अनुपस्थित रहने के बावजूद बाद में इन तारीखों में हाजिरी दर्ज करने का आरोप था। मामले में सीसीटीवी फुटेज व हाजिरी पंजिका को साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराया गया था।

एजीएम हरिद्वार विशाल चंद्रा ने जांच और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी। वहीं, कार्यशाला में शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे।

प्रसारित वीडियो में ड्यूटी इंचार्ज उमेश चंद्र शुक्ला कार्यशाला कार्यालय में शराब पीते नजर आए थे। उनकी जिम्मेदारी बसों पर चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने की थी। आरोपित कुलदीप कुमार एक कर्मचारी संगठन का पदाधिकारी भी बताया जा रहा।

कार्रवाई में देरी पर भी उठे सवाल

दोनों मामलों में प्रारंभिक रिपोर्ट और शिकायतें अधिकारियों के स्तर तक पहुंच चुकी थीं। हाजिरी प्रकरण में तो सीसीटीवी और हाजिरी पंजिका जैसे साक्ष्य भी सामने थे, जबकि शराबखोरी के मामले में वीडियो प्रसारित हो चुका था। इसके बावजूद तत्काल कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे थे। परिवहन मंत्री ने सख्ती दिखाई तो यह कार्रवाई संभव हुई।

शराब का एक और वीडियो आया सामने

मंगलवार को आरएम ने शराबकांड में डयूटी इंचार्ज को निलंबित किया तो उसके कुछ ही देर बाद हरिद्वार डिपो में टिकट बुकिंग काउंटर पर एक और कर्मचारी के शराब पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आ गया।

वीडियो में परिचालक/प्रभारी लिपिक मिथुन अरोड़ा टिकट काउंटर पर खुलेआम दिनदहाडे़ शराब पीता दिखाई दे रहा है। मंडल प्रबंधक ने इस मामले में भी कार्रवाई की बात कही है।