विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया हंगामा

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 03:00 AM (IST)

छात्रों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया। छात्र उन कर्मचारियों के निलंबन की मांग कर रहे थे, जिन्‍होंने उनके खिलाफ मारपीट को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया हंगामा
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया हंगामा

हरिद्वार, [जेएनएन]: गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया। धरनारत छात्र कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध किया। छात्रों के शोरशराबे को लेकर मौके पर विवि प्रशासन ने तीन थानों की पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात कर दिया है।

वहीं बीते रोज कुछ छात्रों द्वारा चुनाव में वोट देने को लेकर कुछ कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। जिसके पश्चात छात्रों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा भी दर्ज किया है। छात्र उन कर्मचारियों के निलंबन की मांग कर रहे है।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में परोसी जा रही थी शराब, भड़की महिलाएं और किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: शिक्षिका पर पिटाई का आरोप लगाकर छात्रा ने दिया धरना, फिर पहुंची थाने