विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में मेडिकल स्टोर पर एसटीएफ का छापा, 1200 प्रतिबंधित दवाएं जब्त, एक हिरासत में

By KK SharmaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 02:26 PM (IST)

देहरादून एसटीएफ ने रुड़की के सुनहरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापेमारी में 1200 प्रतिबंधित दवाएं (अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल) बरामद की गईं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. एसटीएफ ने रुड़की के सुनहरा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

  2. छापेमारी में 1200 प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।

  3. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। देहरादून एसटीएफ की टीम ने बुधवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की।

कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम बरामद दवाओं और मेडिकल स्टोर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। देहरादून एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि सुनहरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है।

इस सूचना पर मंगलवार को एसटीएफ की टीम ने सुनहरा स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को अल्प्राजोलम की 600 गोलियां और ट्रामाडोल के 600 कैप्सूल मिले। दवाओं की इतनी बड़ी मात्रा मिलने पर टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

कार्रवाई के बाद एसटीएफ की टीम हिरासत में लिए गए व्यक्ति और बरामद दवाओं को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची। यहां एसटीएफ टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है।

साथ ही दवाओं की खरीद-फरोख्त और मेडिकल स्टोर से इनके वितरण से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। एसटीएफ की कार्रवाई से मेंडिकल स्टोर संचालकों में हड़कम्प मच गया टीम की पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- कीमोथेरेपी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे बड़े शहरों के चक्कर, रुड़की में कैंसर मरीजों को मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें- रुड़की में पेड़ों पर जहरीला हमला रात के अंधेरे में केमिकल से सूख रहे हरे-भरे पेड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।