विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की के हरिद्वार रोड पर टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

By KK SharmaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 09 Nov 2026 11:42 AM (IST)

रुड़की के हरिद्वार रोड पर एक टेंट हाउस में देर रात पटाखों की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। हरिद्वार रोड स्थित एक टेंट हाउस में देर रात पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। टेंट हाउस के लिंटर से आगे बने टीन शेड में लगी आग ने देखते ही देखते वहां रखे टेंट से जुड़े सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में कुर्सी, मेज, पर्दे, सीलिंग और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि टेंट हाउस संचालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलने का अनुमान है। हरिद्वार रोड पर स्थित शेरपुर निवासी विशवराम सैनी नक घर के पास ही टेंट हाउस है।

बताया गया है कि रात करीब 12 बजे तक टेंट हाउस के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके बाद सभी कर्मचारी अपना काम खत्म कर घर चले गए। कर्मचारियों के जाने के कुछ समय बाद टीन शेड में आग लग गई।

आशंका जताई जा रही है कि आसपास चलाए गए पटाखों की चिंगारी टीन शेड तक पहुंचने के कारण आग लगी। आग लगने के बाद टेंट हाउस से धुआं और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरातफरी मच गई।

आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग ने टेंट हाउस में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। विशेष रूप से टेंट के कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली कुर्सियां, मेज, पर्दे, सीलिंग और अन्य सामग्री आग में जल गई।

त्योहारी सीजन में टेंट हाउस में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। ऐसे में आग से नुकसान काफी अधिक होने की बात सामने आ रही है। नुकसान 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन सामान का निरीक्षण करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- रुड़की के भगवानपुर में प्रो टिश्यू पेपर कंपनी में भीषण आग, बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां

यह भी पढ़ें- रुड़की में बीजेपी के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस के 'भूमि बचाओ अभियान' को बताया झूठ का पुलिंदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।