रुड़की में इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर बवाल, तीन युवकों ने किशोर को मारी गोली; हायर सेंटर रेफर
रुड़की के मोहनपुरा गेट पर 17 वर्षीय प्रियांशु को तीन युवकों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मोहनपुरा गेट पर एक किशोर को तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक की कूल्हे में लगी है। उसको पहले सिवल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रात साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहनपुरा गेट के समीप तीन युवकों ने एक किशोर प्रियांशु (17) निवासी मोहम्मदपुर मोहनपुरा को गांली मार दी है। दरअसल रात के समय खाना खाने के बाद प्रियांशु मोहनुपरा गेट के समीप टहल रहा था। तभी तीन युवकों ने उसको घेर लिया।
प्रियांशु कुछ समझ पाता, उससे पहले एक युवक ने तंमचा निकालकर उस पर तान दिया। प्रियांशु भागने लगा। इस दौरान आरोपितों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली प्रियांशु के कूल्हे पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इंटरनेट मीडिया पर कोई टिप्पणी
बताया जाता है कि प्रियांशु ने किसी बात को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कोई टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद आरोपित युवकों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित रात में बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और मेडिकल स्टोर के समीप उस पर फायर कर दिया। गोली प्रियांशु के कूल्हे में लगी है। इसके बाद आरोपित मौके से भाग निकले। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि किशोर को पहले तो रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
10 दिन पूर्व इसी इलाके में चली थी गोली
रुड़की: दस दिन पूर्व भी इस इलाके में एक पिज्जा मालिक पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक एक आरोपित की ही गिरफ्तारी हो सकी है। शेष आरोपित फरार है। पिज्जा मालिक ने तब पुलिस को बताया था कि आरोपित आपराधिक छवि के हैं लेकिन पुलिस अभी तक अन्य आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में हिस्ट्रीशीटर बिनय नायक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग, घायल को तालाब में फेंककर भागे हमलावर
