विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम युवक पर गिरा Holi का रंग, साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचा और कर दिया हमला; मच गया बवाल

Published: Wed, 27 Mar 2024 12:02 PM (IST)

Roorkee News होली खेल रहे युवकों को देख रहे मुस्लिम युवकों पर रंग गिर गया। जिससे दोनों पक्षों के बीच ...और पढ़ें

Roorkee News: अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचा आरोपित
Roorkee News: अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचा आरोपित

HighLights

  1. मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव की घटना
  2. हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए, जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, रुड़की : Roorkee News : तांशीपुर गांव में होली खेल रहे युवकों को देख रहे मुस्लिम युवकों पर रंग गिर गया। जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मुस्लिम युवकों ने होली खेल रहे युवकों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी अजय कश्यप ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार को लोग घर के बाहर दोपहर के समय होली खेल रहे थे। युवक डीजे पर भी डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर मुस्लिम युवक खड़े होकर होली खेल रहे युवकों को देखने लगे। युवकों ने उन्हें समझाया कि वह यहां से हट जाएं उन पर रंग गिर सकता है। लेकिन, वह वहां से नहीं हटे। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक पर रंग पड़ गया। जिससे इनके बीच नोकझोंक हो गई।

मुस्लिम युवक उस दौरान तो वहां से चला गया। लेकिन, कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर वहीं पहुंच गया। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने होली खेल रहे लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें अजय कश्यप का भतीजा सन्नी और चचेरा भाई सचिन घायल हो गए।

हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में असलम, सोनू, आफताब समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक सवारों ने किया डंडे से हमला

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेरसिंह राणा चौक के पास मेरठ निवासी राहुल त्यागी पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। राहुल त्यागी किसी काम से रुड़की आए थे। बाइक सवारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इन्होंने डंडे से राहुल के सिर पर वार किया। जिसमें युवक घायल हो गया। घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।