रुड़की में मां के प्रेमी ने नाबालिग बेटी को नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म
रुड़की में मां के लिव-इन पार्टनर ने एक नाबालिग लड़की को नशीली दवा खिलाकर कई महीनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। एक किशोरी को नशीली दवाये खिलाकर मां के प्रेमी ने कई माह तक दुष्कर्म किया। पीड़ित के गर्भवती होने पर आरोपित की करतूत सामने आई। जिससे पीड़िता के मां के पांव तले की जमीन खिसक गई। आरोपित पीडिता की मां के साथ काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
इस मामले में पीड़ित के मामा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक महिला मूलरूप से उप्र के गाजियाबाद क्षेत्र की निवासी है। वह काफी समय से अपनी नाबालिग बेटी के साथ रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रह रही थी।
पिछले करीब तीन साल से महिला मोहम्मद नजीर निवासी रसौली बाजार, जिला बारांबकी, उप्र के साथ गंगनहर कोतवाली क्षेत्र किराये के एक मकान में रह रही थी। महिला के साथ उसकी नाबालिग बेटी भी रह रही थी। करीब पांच दिन पहले किशोरी की अचानक तबीयत खराब हो गई।
तबीयत खराब होने पर उसकी मां ने उसे चिकित्सक को दिखाया। जिसके बाद पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती है। यह पता चलने पर मां के पांव तले की जमीन खिसक गई। मां ने बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उनके साथ रहने वाला नजीर उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ गलत काम करता है।
एक दिन उसे इसका पता चला तो आरोपित ने उसे डरा धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद महिला ने यह बात हरिद्वार क्षेत्र में रहने वाले अपने भाई को बताई। जिसके बाद भाई ने इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच की।
घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपित नजीर को रुड़की रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाउ उसका चालान किया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराये जायेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
