हरिद्वार के जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी, महिला बंदी के पति पर शक
हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है।

लॉरेंस बिश्नोई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार के जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज। जिला कारागार हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
धमकी फोन कॉल और व्हाट्एप मैसेज के जरिए दी गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। मामले में धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान जेल में निरुद्ध एक महिला बंदी के पति हिमांशु चड्ढा के रूप में बताई जा रही है।
आरोप है कि वह अपनी पत्नी को जेल के भीतर फोन कॉल समेत अन्य गैर-कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधिकारियों पर दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सर्विलांस और साइबर सेल की सहायता से धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी जुटा रही है।
