हरिद्वार के बहादराबाद में मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार के बहादराबाद में बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बदमाशों ने दुकान पर ताबड़तोड़ ...और पढ़ें
HighLights
बहादराबाद में बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या।
दो बदमाशों ने मैकेनिक की दुकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जिलेभर में शुरू की छानबीन।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिले के बहादराबाद इलाके में मैकेनिक की गोलीमार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादाबाद के शान्तरशाह गांव निवासी हैप्पी बहादराबाद मार्ग पर बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था।
कुछ देर पहले दो बदमाश हैप्पी की दुकान पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने पर हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। सरेआम हत्या की घटना से हड़कंप मच। सूचना पर बहादराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
बदमाश कौन थे और उन्होंने हैप्पी की हत्या क्यों की इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल जिलेभर में बदमाशों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार: सिडकुल में सड़क किनारे मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल भेजा; किसने छोड़ा? जानने के लिए CCTV की जांच
