विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में किराए के झगड़े में मकान मालकिन और किराएदार सड़क पर भिड़ीं, लड़ते-लड़ते नाले में गिरीं

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:56 PM (IST)

रुड़की में किराए के विवाद को लेकर मकान मालकिन और किराएदार महिलाएं सड़क पर भिड़ गईं। हाथापाई के दौरान दोनों ...और पढ़ें

HighLights

  1. किराए के विवाद में मकान मालकिन-किराएदार में झगड़ा हुआ।

  2. रुड़की के आजाद नगर-शेखपुरी रोड पर घटना हुई।

  3. हाथापाई के दौरान दोनों महिलाएं नाले में जा गिरीं।

जागरण संवाददाता, रुड़की। आजाद नगर-शेखपुरी रोड पर सोमवार को मकान के किराए को लेकर दो महिलाओं के बीच ऐसा विवाद हुआ कि सड़क पर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। मकान मालकिन और किराएदार के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

दोनों महिलाएं सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गईं। इसी दौरान धक्का-मुक्की करते हुए दोनों सड़क किनारे नाले में जा गिरीं। महिलाओं के बीच हो रहे इस विवाद को देखकर मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। आजाद नगर-शेखपुरी रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब किराए को लेकर एक मकान मालकिन और किराएदार महिला आमने-सामने आ गईं।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले मकान के किराए को लेकर बातचीत और कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों महिलाओं के बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं।

धक्का-मुक्की के दौरान संतुलन बिगड़ने पर दोनों सड़क किनारे बने नाले में जा गिरीं। महिलाओं के इस तरह सड़क पर झगड़ने और नाले में गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सड़क से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को अलग कराया। काफी प्रयास के बाद मामला शांत हो सका। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रुड़की अग्निवीर भर्ती में दौड़ते समय अभ्यर्थी बेहोश, शुगर लेवल कम होने का अंदेशा

यह भी पढ़ें- रुड़की के अमृत लॉ कॉलेज में दीवार गिरी, पीएसी जवान मलबे में दबा, बचाव कार्य जारी