विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की अग्निवीर भर्ती में दौड़ते समय अभ्यर्थी बेहोश, शुगर लेवल कम होने का अंदेशा

By Rajan GargEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 05 Oct 2026 02:49 PM (IST)

रुड़की में अग्निवीर भर्ती के दौरान हरदोई निवासी आयुष दौड़ते समय बेहोश हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. अग्निवीर भर्ती में दौड़ते समय अभ्यर्थी बेहोश।

  2. कम शुगर लेवल और नींद की कमी कारण।

  3. सिविल अस्पताल में उपचार, हालत खतरे से बाहर।

जागरण संवाददाता, रुड़की। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए हरदोई जनपद उत्तर प्रदेश के निवासी आयुष सोमवार सुबह दौड़ लगाते समय अचानक बेहोश होकर गिर गए। इससे भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आयुष को आनन फानन में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि आयुष की हालत अब खतरे से बाहर है। जांच में उनका शुगर लेवल कम पाया गया है।

आशंका है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उन्होंने सुबह कुछ खाया नहीं होगा। इसके अलावा रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण भी कमजोरी और शुगर कम होने की समस्या हुई होगी

यह भी पढ़ें- रुड़की में आज से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, उत्तराखंड और यूपी के युवा ले रहे भाग