रुड़की में दो बहनों का कत्ल: जिस भाई पर था भरोसा, उसी ने की हत्या... ये है असली कहानी
रुड़की में एक बेखौफ हमलावर ने 15 मिनट के भीतर दो सगी बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। मंगलवार शाम शहर को दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड में हमलावर के बेखौफ अंदाज ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले बड़ी बहन की हत्या करने के बाद बेखौफ हमलावर 15 मिनट में उसकी छोटी बहन के घर पहुंचा और वहां छोटी बहन के साथ उसके पति पर भी गोलियां दागकर फरार हो गया। भाई को दोनों बहनों के चरित्र पर शक था। इसिलिए उसने दोनों की हत्या कर दी।
आमतौर पर पहला कत्ल करने के बाद जहां अपराधी छिपने या भागने का प्रयास करते हैं, वहीं इस वारदात से जाहिर होता है कि हमलावर के सिर पर खून सवार था। वह अंजाम की परवाह किए बिना पैदल ही घटनास्थल से निकला, फिर 15 मिनट के भीतर दूसरी बहन के ठिकाने पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुड़की में डबल मर्डर, भाई ने 10 मिनट के अंदर दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
हो सकता है कि उसने घटनास्थल के आसपास कोई वाहन खड़ा किया था या पैदल ही करीब डेढ़ किमी दूर दूसरी बहन के घर पहुंचा, यह जांच का विषय है। दूसरी बहन को दरवाजा खोलते ही गोलियों से भूनने के बाद तीसरी हत्या के लिए आगे बढ़ा। उनके पति पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
पुलिस सक्रियता पर सवाल
एक कत्ल के बाद पूरे इलाके में अलर्ट होना चाहिए था, लेकिन हमलावर का दूसरी वारदात को भी अंजाम दे देना पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है। महज 15 मिनट के फासले पर हुई इन दो सनसनीखेज वारदातों ने यह साबित कर दिया कि हमलावर को कानून या पुलिस का जरा भी खौफ नहीं था।
