विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee Crime News: ठग ने खुद को बताया परिचित, खाते में रुपये डालने का झांसा देकर निकाले लिए सवा लाख रुपये

By Deepak mishraEdited By: Sunil Negi
Published: Fri, 14 Oct 2022 06:20 PM (IST)

Roorkee Crime News आज शुक्रवार को ठगों ने परिचित बनकर सिविल लाइंस जादूगर रोड नि‍वासी एक व्यक्ति के खाते से ...और पढ़ें

शुक्रवार को ठगों ने परिचित बनकर एक व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये साफ कर दिए।
शुक्रवार को ठगों ने परिचित बनकर एक व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये साफ कर दिए।

संवाद सहयोगी, रुड़की: Roorkee Crime News: आनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर पूरी जानकारी न रखने वाले लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को ठगों ने परिचित बनकर एक व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल और कोतवाली रुड़की पुलिस से की है।

खुद को बताया परिचत

सिविल लाइंस जादूगर रोड निवासी ओमकार ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पूजा का पति बताया। जब उन्होंने कहा कि कौन पूजा, तो व्यक्ति ने बताया कि आप पहचान नहीं रहे हो।

मांगा क्‍यूआर कोड

ओमकार को लगा कि उनकी परिचित एक डाक्टर का नाम भी पूजा है। उन्हें लगा शायद उनके पति ही बोल रहे हैं। व्यक्ति ने कहा कि उनका आनलाइन अकाउंट नहीं है। वह उनके खाते में 50 हजार रुपये डलवा रहे हैं। इसके लिए क्यूआर कोड आदि मांगा।

चार बार में निकले सवा लाख रुपये

उन्होंने व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर दिया। जैसे ही उन्होंने डिटेल दी चार बार में उनके अकाउंट से सवा लाख रुपये निकल गए। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल और कोतवाली रुड़की पुलिस से भी की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि एक दुकानदार से कुछ दिन पहले ही आनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर 1.90 लाख रुपये की ठगी की गई है।

यह भी पढ़ें: रुड़की में स्‍कूटी से लौट रहे कारोबारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे आठ लाख, तलाश में पुलिस ने की नाकेबंदी

फरार आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर उसे जेल भेज दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक जबरन खेत में ले गया था, जहां आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित वारिस निवासी सिकंदरपुर गांव को गिरफ्तार करने के बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:- रुड़की: दहेज के लिए महिला को पीटा, कमरे में बंद रखने का भी आरोप, पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा