विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की: दहेज के लिए महिला को पीटा, कमरे में बंद रखने का भी आरोप, पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

By Jagran NewsEdited By: Sumit Kumar
Published: Thu, 13 Oct 2022 05:32 PM (IST)

कोतवाली रुड़की में दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में विशाल निवासी नाजिरपुरा बेहट रोड ...और पढ़ें

कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, रुड़की: 25 लाख रुपये का दहेज देने के बावजूद अधिक दहेज की मांग पर ससुरालियों ने महिला की पिटाई कर दी। महिला ने कमरे में बंद रखने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता का भाई उसे मुक्त कराकर अपने साथ ले आया। पीड़िता ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

विवाह में करीब 25 लाख रुपये का द‍िया दान दहेज

कोतवाली रुड़की में दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में विशाल निवासी नाजिरपुरा बेहट रोड सहारनपुर से हुई थी। उसके स्वजन ने विवाह में करीब 25 लाख रुपये का दान दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसके ससुराल के लोग दहेज से खुश नहीं थे। उसे दहेज के लिए मारते पीटते थे और दहेज लाने के लिए कहते थे। 30 जुलाई को उसके पति व ससुराल के लोगों ने मिलकर पीटा और कमरे में बंद कर दिया।

ससुर पर कई बार दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने भी कई बार उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के पति विशाल और ससुराल पक्ष के पद्मावती, त्रिलोचन, विनोद, ज्योति, पूजा, अमित, सुमित और ऋषिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भेल अफसर ने संविदाकर्मी को पीटा, मुकदमा

हरिद्वार: भेल क्षेत्र में पेड़ों की कटाई-छंटाई कर रहे संविदाकर्मी के साथ भेल के एक अधिकारी ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक, वहीद अहमद भेल संपदा विभाग में संविदा पर तैनात हैं। पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पेड़ों की कटाई व छंटाई कर रहा था। उसी दौरान भेल प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान विभाग के अपर महाप्रबंधक संजय भट्टाचार्य ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। तब वहीद ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपर महाप्रबंधक के खिलाफ एनसीआर में मामला दर्ज कर लिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Dehradun Crime News: देहरादून में गहने और नकदी लेकर दुल्हन फरार, साढ़े तीन माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा