विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉक डाउन में सेवा कार्य को उतरा संघ, लोगों को बांट रहे भोजन, मॉस्‍क और सेनेटाइजर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2020 04:32 PM (IST)

लॉक डाउन में सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मैदान में उतर चुका है। धर्मनगरी हरिद्वार को छह ...और पढ़ें

लॉक डाउन में सेवा कार्य को उतरा संघ, लोगों को बांट रहे भोजन, मॉस्‍क और सेनेटाइजर
लॉक डाउन में सेवा कार्य को उतरा संघ, लोगों को बांट रहे भोजन, मॉस्‍क और सेनेटाइजर

हरिद्वार, जेएनएन। लॉक डाउन में सेवा कार्यों के लिए राष्ट्री स्वयंसेवक संघ भी मैदान में उतर चुका है।धर्मनगरी हरिद्वार को छह जोन  में बांटकर लोगों को स्वयंसेवक राहत पहुंचाने के लिए लग गए हैं। जिससे 

लॉक डाउन में फंसे लोगों का परेशान न होना पड़े।  लॉक डाउन के चलते हरिद्वार जिले में सबसे अधिक परेशानी सिडकुल में फंसे  श्रमिकों और घूमने के लिए आए पर्यर्टको को उठानी पड़ रही है। सिडकुल में काम करने वाले लोग लगातार पैदल ही अपने घरों को लौट रहे हैं। लॉक डाउन  में कोई परेशान न हो, इसलिए संघ ने भी यहां सेवा कार्यों के लिए मोर्चा  संभाल लिया है।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विभाग प्रचारक शरद ने बताया कि हरिद्वार शहर  को छह जोन में बांटा गया है। जिसमें प्रत्येक जोन में 10 से 12  कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक की ओर से अभी तक एक हजार से अधिक लोगों को भोजन के पैकेट बांटे जा चुके हैं। लोगों को तीन  हजार मास्क और 400 सेनेटाइजर भी बांटे जा चुके हैं।

इसके अलावा  कार्यकर्ता राशन की दुकानों पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग में कर गोल घेर  बनाए जा रहे हैं। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरुक करने के साथ  ही घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।  आर्य नगर  ज्वालापुर में संघ कार्यालय में संपर्क रूम भी बनाया गया है। जहां से लॉक डाउन में फंसे लोगों को उसी क्षेत्र में कार्यकर्ता को फोन करके सहायता  कराई जा रही है।

रुड़की और ऋषिकेश में भी इसी तरह की व्यवस्था की गई है।  उन्होंने कहा कि हर समाज और हर वर्ग के व्यक्ति को स्वयंसेवक कोरोना से  जंग जितने तक सहायता पहुंचाते रहेंगे। टीम  में पदम, विजयपाल, अमित त्यागी, अमित शर्मा, बलदेव, डा. विनोद, राहुल,  प्रभात, मोनू त्यागी, डा. अनुराग आदि स्वयंसेवक हैं।

 यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: छूट के दौरान जरूरतमंदों की सेवा में जुटी आरएसएस 

यह भी पढ़ें: Dehradun Lockdown: पुलिस ने वाट्सएप से पैसे जुटाकर जरूरतमंद तक पहुंचाया राशन