विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही रात में तीन हत्याओं से दहला ये शहर, जानिए पूरा मामला

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 20 Oct 2018 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 08:55 PM (IST)

रुड़की शहर में एक ही रात में तीन हत्याएं हुर्इ हैं। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गर्इ। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

एक ही रात में तीन हत्याओं से दहला ये शहर, जानिए पूरा मामला
एक ही रात में तीन हत्याओं से दहला ये शहर, जानिए पूरा मामला

झबरेड़ा, [जेएनएन]: एक ही दिन हुर्इ तीन हत्याओं से रुड़की शहर दहल गया है। दो मामलों में तो आपसी रंजिश हत्या की वजह मानी जा रही है। जबकि तीसरे मामले में हत्या किन कारणों से हुर्इ है। इसका पुलिस पता नहीं लगा पार्इ है। फिलहाल, सभी मामलों की जांच जारी है। 

पहला मामला मंगलौर का है। जहां कबड्डी को लेकर हुए विवाद में कुछ युवक एक किशोर के घर में घुस आए। जहां उन्होंने किशोर दानिश पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान दानिश को बचाने आए उसके दोस्त पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दानिश को मृत घोषित कर दिया गया।

दूसरा मामला झबरेड़ा के भलस्वागाज गांव का है। जहां बेटे को बचाने पहुंची मां की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले में पांच के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दरअसल, गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव की विमला देवी के बेटे को कुछ लोगों ने घर के बाहर पीटना शुरू कर दिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर विमला देवी बाहर आ गई। जिसपर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे महिला नीचे गिर पड़ी और उसकी मौत हो गर्इ। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। 

वहीं, तीसरा मामला गदरजुड्डा गांव का है। जहां शुक्रवार की शाम घर से लकड़ी बीनने गर्इ महिला जब वापस घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले। जिसके बाद शनिवार को महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। सिर पर भी चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि पांच महीने पहले उसके बेटे की हत्या भी इसी तरह से की गर्इ थी। फिलहाल, पुलिस सभी मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।  

यह भी पढ़ें: कार हटाने के विवाद में फायरिंग, बाल-बाल बचे दूसरे पक्ष के लोग

यह भी पढ़ें: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत; चार घायल