तंत्र-मंत्र के नाम पर कांवड़ यात्री को लूटने की कोशिश, यात्रियों ने आरोपित को पीटा
हरिद्वार में तंत्र-मंत्र के नाम पर कांवड़ यात्री को लूटने की कोशिश करते हुए आरोपित को यात्रियों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
मंगलौर, जेएनएन। हरिद्वार से कांवड़ लेकर रोहतक जा रहे एक कांवड़ यात्री को एक तांत्रिक ने लूटने का प्रयास किया। कांवड़ यात्री की तबीयत बिगड़ने पर अन्य कांवड़ यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
रोहतक निवासी मंगतराम अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कावड़ लेने हरिद्वार आया था। हरिद्वार से जल लेने के बाद वह कांवड़ पटरी से होते हुए वापस रोहतक जा रहा था। कांवड़ पटरी पर वह लोहा फैक्ट्री के पास रुक गए। यहां पर एक युवक पहले से ही बैठा हुआ था। उसने मंगतराम को अपनी बातें में उलझा लिया। इसके बाद उसने एक बर्तन में मंगतराम को पानी पीने को दिया। जैसे ही मंगतराम ने पानी पिया तो उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। उसने शोर मचा दिया।
इस पर साथी कांवड़ यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही पुलिस को भी इस बात की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगतरात को अस्पताल भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपित मुख्य रूप से उड़ीसा का रहने वाला है और वर्तमान में स्वयं को छतरपुर महरौली में रहना बता रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। कांवड़ यात्री की हालत अब ठीक है।
यह भी पढ़ें: बंधक संपत्ति बेच जीजा को लगाया 22 लाख का चूना Dehradun News
यह भी पढ़ें: एसएससी की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा, 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें: हेली टिकट की कालाबाजारी में हरिद्वार का होटल मैनेजर गिरफ्तार