विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुकमा के शहीदों के परिजनों को पतंजलि देगा दो-दो लाख

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 27 Apr 2017 12:15 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 05:03 AM (IST)

आचार्य बालकृष्ण ने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को पतंजलि योगपीठ की ओर से दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सुकमा के शहीदों के परिजनों को पतंजलि देगा दो-दो लाख
सुकमा के शहीदों के परिजनों को पतंजलि देगा दो-दो लाख

हरिद्वार, [जेएनएन]: आचार्य बालकृष्ण ने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को पतंजलि योगपीठ की ओर से दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

दिव्य योग मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आगे भी शहीदों के परिवार को जब-जब सहायता की आवश्यकता होगी पतंजलि हर संभव सहायता को तत्पर रहेगा। कहा कि पतंजलि योगपीठ शहीदों को श्रृद्धांजलि देता है, साथ ही घोषणा करता है कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों, उनके बच्चों की पतंजलि योगपीठ हर तरह की संभव सहायता करेगा। उन्होंने देश की अखंडता और एकता पर होने वाले हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की भी मांग की।

हमारी हत्या करा सकती हैं विदेशी कंपनियां

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने सोशल मीडिया पर चली योगगुरु बाबा रामदेव की दुर्घटना संबंधी झूठी खबर को व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहीं विदेशी कंपनियों की साजिश करार दिया। कहा कि यह कंपनियां इस कदर हताश हो गई हैं कि हमारी हत्या तक करा सकती हैं। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में विधि विशेषज्ञों से सलाह कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाया कि व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रही  विदेशी कंपनिया किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्होंने उत्तराखंड जैसे चीनी सीमावर्ती राज्य में चीनी निवेश को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। चीन की पूर्व की हरकतों को ध्यान में रख इस मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है। इस कदम से देश की सुरक्षा को खतरा पहुंच सकता है। उन्होंने देशहित में इस मामले को पतंजलि योगपीठ की ओर से उचित मंच पर उठाए जाने की बात भी कही। सेना की सीएसडी कैंटीन की ओर से पतंजलि उत्पाद आंवला जूस को मानक विपरीत पाए जाने पर प्रतिबंधित करने की खबरों को भी उन्होंने गलतफहमी का नतीजा बताया।

उन्होंने कहा कि आंवला जूस आयुर्वेद औषधि उत्पाद में आता है और यह पतंजलि का पहला उत्पाद है। सेना की सीएसडी कैंटीन में यह गलती से जूस की श्रेणी में चला गया, जूस की श्रेणी के फूड सेफ्टी एण्ड स्टेंडर्ड अथॉरिटी आफ इण्डिया (एफएसएसएआई) के मानक आयुर्वेद औषधि मानकों से अलग हैं। इसलिए यह उन पर खरा नहीं उतरा, जबकि आयुर्वेद मानकों पर यह खरा उतरा। उन्होंने इस मामले को भी प्रतिस्पर्धी कंपनियों की साजिश करार दिया। 

प्रधानमंत्री करेंगे पतंजलि अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि 200 करोड़ की लागत से बने पतंजलि आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन तीन मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बताया कि इसी दिन वह 'विश्व आयुर्वेद इनसाइक्लोपिडिया' का विमोचन भी करेंगे। इसे उन्होंने स्वयं लिखा है। 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री: बाबा रामदेव

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने दिया था नोटबंदी का सुझाव: जेटली

यह भी पढ़ें: मानवता का एकत्व भारतीय संस्कृति का मूल : रामदेव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।