उत्तराखंड से चलने वाली रूटीन ट्रेनों में नो रूम, चलेंगी आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल... नोट करें टाइम और दिन
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्तराखंड से आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
-1792563429110_m.webp)
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार । त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल संचालित की जा रही हैं।
योगनगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर, कोलकाता, उदयपुर सिटी और अजमेर वहीं हरिद्वार से वीरावल, साबरमती जंक्शन, बाड़मेर और जबलपुर के लिए ट्रेन संचालित की जा रही है। यात्रियों की सुविधा को रेलवे प्रशासन की ओर से नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने की योजना है।
गाड़ी संख्या: 09204 (हरिद्वार-वीरावल)
- अवधि : 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
- दिवस : प्रत्येक बुधवार
- प्रस्थान: रात 9:30 बजे
- ठहराव : रुड़की, दिल्ली, रेवाड़ी, नीमका थाना, श्रीमाधोपुर, रिंगस, फुलेरा, अजमेर, मरवाड़
09426(हरिद्वार से साबरमती जंक्शन)
- अवधि: 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक
- दिवस : प्रत्येक मंगलवार
- प्रस्थान: रात 9:30 बजे
- ठहराव: रुड़की, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली जं, रेवाड़ी, गांधीनगर, जयपुर, जयपुर जं, अजमेर, आबू रोड
04812(हरिद्वार-बाड़मेर)
- अवधि : 12 मई से एक दिसंबर तक
- दिवस : प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार
- प्रस्थान : 5 :15
- ठहराव : सहारनपुर, अंबाला, भटिंडा, हनुमानगढ़ जं, बीकानेर, नागौर, गोटन, जोधपुर
01704 (हरिद्वार से जबलपुर)
- अवधि 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक
- दिवस: प्रत्येक शुक्रवार
- प्रस्थान: 15 :10
- ठहराव: रुड़की, मेरठ सिटी, हापुड़, खुर्जा, अलीगढ़, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, दामोह, कटनी
09612 (योगनगरी ऋषिकेश से अजमेर)
- अवधि : 18 जून से 26 नवंबर तक
- दिवस : प्रत्येक गुरुवार
- प्रस्थान : 19: 03
- ठहराव : रुड़की, शामली, दिल्ली जं, रेवाड़ी जं, अलवर जं, दौसा जं, जयपुर जं
09610 (योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी)
- अवधि : 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
- दिवस : प्रत्येक बुधवार
- प्रस्थान: 19: 03
- ठहराव : रुड़की, टपरी, दिल्ली, गुड़गांव, अलवर, जयपुर, अजमेर
04314 (योगनगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर जं)
- अवधि : एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक
- दिवस : प्रत्येक गुरुवार और रविवार
- प्रस्थान : हरिद्वार से शाम सवा चार बजे
- ठहराव: मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जं, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर,सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जं
04312 (योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता)
- अवधि : 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक
- दिवस : प्रत्येक शुक्रवार
- प्रस्थान : हरिद्वार से 23.59
- ठहराव : मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, वाराणसी, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल
त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल संचालित की जा रही हैं। इनमें चार हरिद्वार जंक्शन से और शेष योगनगरी ऋषिकेश से संचालित की जा रही हैं। - अनिल गुप्ता, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, हरिद्वार जंक्शन
यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, स्पेशल ट्रेनों में ज्यादा किराया, फिर भी आ रहीं लेट
यह भी पढ़ें- बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, सिवान के रास्ते चलेगी शकूर बस्ती-मानसी त्योहार स्पेशल ट्रेन
