विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर जाली नोट मामले में एनआईए की रुड़की में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

By केके शर्माEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 19 Sep 2026 05:20 PM (IST)

सहारनपुर पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिले जाली नोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रुड़की में कार्रवाई की ...और पढ़ें

यह फोटो एआई से बनाई गई है

यह फोटो एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. एनआईए ने रुड़की में जाली नोट मामले में कार्रवाई की।

  2. सहारनपुर पीएनबी करेंसी चेस्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तारी।

  3. गंग नहर कोतवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया।

जागरण संवाददाता, रुड़की। सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 17. 29 करोड रुपए के जाली नोट के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रुड़की  में कार्रवाई की है।

शनिवार को एनआईए की टीम ने गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में सेक्टर रोड से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम भी साथ थी। आरोपित को एनआईए के टीम अपने साथ ले गई है।

बताते चलें कि उप्र के जिला सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार में 29 अगस्त को जाली नोट प्रकरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में एनआई ने जगाधरी करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया था।

अमित कुमार से पूछताछ के बाद दो अन्य नाम भी सामने आए थे। इस मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है। टीम दो अन्य आरोपितों की तलाश कर रही थी। कार्रवाई के बाद एनआईए की टीम आरोपित को अपने साथ ले गई है।

वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें अधिकारियों के आदेश मिले थे कि टीम के साथ मौके पर जाना है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस ने किसी और जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, कार्रवाई को लेकर मौके पर हड़कंप की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें- रुड़की में छह साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म... फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, पांच को उम्रकैद

यह भी पढ़ें- 'जब चीनी सेना ने हमें हिरासत में ले लिया था', आईआईटी रुड़की में एनएसए अजीत डोभाल ने सुनाया किस्सा