विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र में रूड़की का दोपहिया बाजार गुलजार, बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर की बंपर बिक्री

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

नवरात्र के अवसर पर दोपहिया वाहनों की मांग में तेजी आई है, जिसमें पेट्रोल बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर दोनों शामिल ...और पढ़ें

दोपहिया वाहनों की मांग में तेजी

दोपहिया वाहनों की मांग में तेजी

HighLights

  1. नवरात्र में दोपहिया वाहनों की मांग में भारी उछाल दर्ज।

  2. पेट्रोल बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर दोनों की बिक्री बढ़ी।

  3. तेल के दाम में बढ़ोतरी से अधिक माइलेज वाहन लोगों की पसंद।

जागरण संवाददाता, रुड़की। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच दोपहिया वाहनों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। नवरात्र के अवसर पर बाइक और स्कूटर खरीदने को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

बाजार में पारंपरिक पेट्रोल बाइक के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बाइक की बिक्री में करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अधिकांश डिलीवरी 19 और 20 अक्टूबर को ही होगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर अस्थिरता जारी

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों के लिए रोजाना आवागमन का खर्च भी चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब बाइक का क्रेज फिर से बढ़ रहा है। ज्यादा माइलेज वाली बाइक को ही सबसे अधिक ग्राहक पंसद कर रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और कामकाजी युवा अधिक माइलेज वाली बाइक को अधिक पंसद कर रहे हैं।

अमर होंडा के निदेशक राहुल सिंघल की माने तो इस नवरात्र में बाइक की अधिक डिमांड है। वहीं कई शोरूम पर लोग पिछले साल की तुलना में इस बार स्कूटर के बजाए बाइक को अधिक पंसद कर रहे है। जिसके चलते बाइकों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि स्कूटर का क्रेज इस बार कम है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर भी बढ़ रहा रुझान

पेट्रोल के खर्च से बचने की चाह में इलेक्ट्रिक स्कूटर भी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। खासकर शहर के भीतर रोजाना कम दूरी तय करने वाले लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कम परिचालन खर्च और घर पर चार्जिंग की सुविधा जैसे कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले ग्राहक उसकी बैटरी क्षमता, एक बार चार्ज करने पर तय होने वाली दूरी, चार्जिंग में लगने वाला समय और सर्विस सेंटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दशहरा शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स; मिलेगी 500 किमी की टॉप रेंज, कीमत 1.5 लाख से कम