विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सास ने बेलन से की पिटाई तो ससुर ने मुंह में रिवॉल्वर डाल बहू को धमकाया, मुकदमा दर्ज

By Edited By:
Published: Fri, 06 Nov 2020 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 07:31 PM (IST)

एक महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के साथ ही पिटाई का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में ...और पढ़ें

सास ने बेलन से की पिटाई तो ससुर ने मुंह में रिवॉल्वर डाल बहू को धमकाया।
सास ने बेलन से की पिटाई तो ससुर ने मुंह में रिवॉल्वर डाल बहू को धमकाया।

हरिद्वार, जेएनएन। हरिद्वार जिले में एक महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के साथ ही पिटाई का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सास ने उसकी पिटाई की और ससुर ने मुंह में रिवाल्वर डालकर डराया धमकाया है। वहीं, पति भी वॉट्सएप पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक निरंजनी अखाड़ा मायापुर हरिद्वार निवासी श्रुति शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर 2018 को उनकी शादी ज्वालापुर शारदानगर निवासी उत्पल गौतम के साथ हुई थी। मायके वालों ने सगाई और शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इस कारण शादी के बाद से ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। 
महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि बात-बात पर ताने देते हुए पति ने कई बार उसकी बेल्ट से पिटाई की। वहीं, 10 अप्रैल 2019 को रसोई में काम करने के दौरान सास ने थप्पड़ मारते हुए बेलन से उसकी पिटाई कर दी। पति के मामा पर भी महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 
तहरीर में महिला ने बताया कि बीते 19 जुलाई को वह मायके से कुछ सामान लेने ससुराल गई थी। इस दौरान उसके साथ पिटाई की गई और रिवॉल्वर से धमकाया गया। फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति उत्पल गौतम, सास रश्मि शर्मा, ससुर मनोज कुमार निवासी शारदानगर ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।