विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीजा का झांसा देकर NRI ने किया दुष्कर्म, फिर जबरन शादी; बनाई अश्लील वीडियो भी

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 04 Nov 2020 04:53 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 06:27 PM (IST)

हरिद्वार में एक युवती ने एनआरआइ पति पर शादी से पहले और बाद में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

युवती का NRI युवक पर लगाया आरोप, पहले दुष्कर्म और फिर जबरन की शादी।
युवती का NRI युवक पर लगाया आरोप, पहले दुष्कर्म और फिर जबरन की शादी।

हरिद्वार, जेएनएन। भेल रानीपुर क्षेत्र की एक युवती को कनाड़ा का वीजा दिलाने का झांसा देकर चंडीगढ़ के एक एनआरआइ युवक ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की। बाद में जबरन शादी करते हुए अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में एनआरआइ युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। जांच के लिए मुकदमा चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक भेल क्षेत्र की एक युवती को साल 2018 में हायर एजुकेशन के लिए कनाडा जाना था। इस सिलसिले में उसकी मुलाकात सेक्टर-43 चंडीगढ़ निवासी परिचित महिला लेखा हांडा से हुई। लेखा ने मोबाइल पर युवती का परिचय कनाडा में रहने वाले अपने एनआरआइ मित्र निर्भय राणा से कराया। लेखा ने युवती को भरोसा दिलाया कि निर्भय कनाडा भेजने से लेकर वहां दाखिला दिलाने में उसकी मदद करेगा। युवती का आरोप है कि वीजा के नाम पर लेखा, निर्भय की माता सुधा और मौसा राजीव सिंह के अकाउंट में उसने करीब 19 लाख रुपये ट्रांसफर किए। पर वीजा नहीं मिल सका। तब उन्होंने वीजा न मिलने पर रकम लौटाने का वादा किया। 

अप्रैल 2019 में भारत लौटे निर्भय ने रकम की बाबत युवती से मुलाकात कर शादी का प्रस्ताव रखा। उसका कहना था कि शादी के बाद आसानी से वीजा मिल जाएगा। आरोप है कि 11 अप्रैल को निर्भय ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना ली। इसके बाद फोटो वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर जबरन उसके साथ कोर्ट मैरिज की, जिसका खर्च भी निर्भय ने युवती के एटीएम से रकम निकाल कर किया। कुछ दिन तक युवती को अपनी मौसी के फ्लैट में खरड़ पंजाब रखने के बाद वह कनाडा लौट गया और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए। इस बीच युवती का वीजा भी रद्द हो गया। युवती ने रानीपुर कोतवाल योगेश सिंह देव को पूरी आपबीती सुनाते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने निर्भय, उसके पिता अमराव, मां सुधा रानी, मौसेरे भाई उदय प्रताप, बहन हिमांशी निवासीगण सेक्टर 35 बी चंडीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चूंकि घटनास्थल चंडीगढ़ का है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा जांच के लिए चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: देहरादून में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

कनाडा में लिव इन में रह रहा है युवक

पीड़िता का आरोप है कि निर्भय कनाडा में एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। मई 2020 में वह चंडीगढ़ आया, तब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि निर्भय ने अश्लील फोटो भेजने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि निर्भय का बाप उमराव उसे धमकी देता रहा और उसकी बहन हिमांशी राणा कई महीनों तक उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग के लिए करती रही।यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्र को पीटने पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ नौ महीने बाद मुकदमा दर्ज