अपने कार्यों का श्रेय स्वयं लेने के बजाय मनुष्यों से पुरुषार्थ करवाते हैं भगवान: संघ प्रमुख भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म का उत्थान अब नियति है, लेकिन इसके लिए लोगों को स्वयं परिश्रम करना होगा।
-1795261581967_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म का उत्थान अब नियति का लेख है, लेकिन इसके लिए लोगों को स्वयं परिश्रम करना होगा। भगवान भी अपने कार्यों का श्रेय स्वयं लेने के बजाय मनुष्यों से पुरुषार्थ करवाते हैं।
परिस्थितियों से डरने के बजाय मन में संकल्प और उत्साह रखना चाहिए। विपरीत परिस्थितियां मनुष्य को और मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देती हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार की सह संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी समारोह में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि किसी संगठन के लिए अपने मूल उद्देश्य और अनुशासन को बनाए रखते हुए 100 साल की यात्रा पूरी करना बड़ी चुनौती है।
संगठन का विस्तार होने के साथ अनुशासन बनाए रखना और कठिन हो जाता है। शांतिकुंज ने माता भगवती देवी के आशीर्वाद और प्रेरणा से यह उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधना
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, बांसुरी स्वराज का दावा, उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी सरकार