विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद, युवक को चाकू से किया घायल

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 25 Sep 2016 09:52 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:02 AM (IST)

हरिद्वार के ज्वालापुर में जुआ खेलने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल दिया।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: ज्वालापुर में जुआ खेलने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पातल भिजवाया। वहीं, हमलावर युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाली के लोधामंड़ी मोहल्ले में जगह जगह युवक जुआ खेलते हैं। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। रविवार की सुबह भी मोहल्ले में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।

पढ़ें- फेसबुक पर छात्र पर फिदा हुई विवाहिता, शादी के लिए करा दिया अपहरण, जानिए...

इसी दौरान किसी बात को लेकर मोनू व किशन में कहासुनी हो गई। इस पर साथी युवकों ने उन्हें समझाया, लेकिन मोनू ने अचानक से चाकू निकालकर किशन पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

पढ़ें-रामलीला में कलाकारों के कक्ष में घुसा सिरफिरा, सीता से करने लगा ऐसी हरकत

इसके बाद मोनू मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल डीएस रावत ने बताया कि किशन के बेटे की ओर से मोनू के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। साथ ही मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें:-रामलीला देखने गए भाजपा नेता को चाकू मारकर युवक ने किया घायल

पढ़ें:-कमरे में रंगरेलियां मना रहा था युगल, तभी बाहर जमा हो गया मोहल्ला; फिर हुआ ऐसा तमाशा