Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lunar Eclipse 2022: हरिद्वार के ज्‍योतिषाचार्यों की राय, इन 5 राशियों के लिए बुरा साबित हो सकता है चंद्र ग्रहण

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 10:28 AM (IST)

    Lunar Eclipse 2022 देव दिवाली (dev deepawali) पर आगामी आठ नवंबर को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने वाला है। जिसके प्रभाव से कुछ राशि जातकों को अच्‍छी खबर मिलती है तो कुछ पर इसका नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है।

    Hero Image
    Lunar Eclipse 2022 : आठ नवंबर को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने वाला है।

    टीम जागरण, देहरादून : Lunar Eclipse 2022 : देव दिवाली (dev deepawali) पर आगामी आठ नवंबर को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने वाला है। विगत 25 अक्‍टूबर को इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। जो भारत के कई इलाकों में देखा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण एक ज्‍योतिषीय गणना है। जिसके प्रभाव से कुछ राशि जातकों को अच्‍छी खबर मिलती है तो कुछ पर इसका नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है।

    पांच राशियों के लिए नकारात्‍मक साबित हो सकता

    भारतीय थल सेना के पूर्व धर्माचार्य और ज्‍योतिषाचार्य हरिद्वार के पंडित शक्तिधर शर्मा शास्‍त्री के अनुसार आठ नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) पांच राशियों के लिए नकारात्‍मक साबित हो सकता है। मेष, वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि जातकों पर यह चंद्र ग्रहण बुरा प्रभाव डाल सकता है।

    यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार को, उत्‍तराखंड में इस समय दिखेगा ग्रहण

    कितने बजे दिखाई देगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)

    • ग्रहण की शुरुआत : शाम 5.32 बजे
    • ग्रहण की समाप्ति : शाम 6.18 बजे
    • सूतक काल सुबह 9.21 मिनट से शुरू होगा और शाम 6.18 बजे समाप्ति

    यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022: देव दिवाली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए करें ये उपाय

    मेष राशि

    • कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।
    • धन हानि हो सकती है।
    • स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

    वृषभ राशि

    • शिक्षा प्राप्‍त कर रहे लोगों पर कुछ नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।
    • अगर प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है, उन्‍हें असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

    कर्क राशि

    • चंद्र ग्रहण परेशानियों भरा हो सकता है।
    • नौकरी में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
    • स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं।

    तुला राशि

    • आर्थिक हानि होने के संकेत हैं।
    • सोच समझकर पैसा खर्च करें।

    धनु राशि

    • नौकरी में उतार चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं।
    • वरिष्ठों से सतर्क रहें।
    • सहकर्मियों के साथ अच्छा व्‍यवहार करें।

    यह भी पढ़ें : Lunar Eclipse 2022 : उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों की भविष्‍यवाणी, इन लोगों को मिलेगी अच्‍छी खबर

    डिसक्लेमर-

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner