Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, उत्‍तराखंड में इस समय दिखेगा ग्रहण

    By Nirmala BohraEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:27 PM (IST)

    Chandra Grahan 2022 साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल यानी आठ नवंबर दिन मंगलवार को रहेगा। यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) इस साल दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा जिसका प्रभाव भारतीय भू-भाग पर भी पड़ेगा। इस दौरान मंदिर और मठों के पट बंद रहेंगे।

    Hero Image
    Chandra Grahan 2022 : उत्तराखंड में यह आंशिक रूप से देखा जा सकेगा।

    टीम जागरण, देहरादून : Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज है।  सूर्य ग्रहण के ठीक पन्द्रह दिन बाद देव दीपावली के दिन यह चंद्र ग्रहण लगेगा। उत्तराखंड में यह आंशिक रूप से देखा जा सकेगा।

    मंदिर और मठों के पट बंद रहेंगे

    यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) इस साल दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव भारतीय भू-भाग पर भी पड़ेगा। ग्रहण का सूतककाल सुबह पांच बजकर 41 मिनट से शाम ग्रहणकाल तक रहेगा। इस दौरान मंदिर और मठों के पट बंद रहेंगे। रात को मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद आरती व पूजा की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : सूतककाल शुरू, उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण के बाद जरूर करें ये 8 उपाय

    इस बार मेष राशि में लगेगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022)

    ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांत राज के मुताबिक चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) मेष राशि में लगेगा। उत्‍तराखंड में दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से शाम 06:20 बजे के बीच ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण शाम 05:31 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर पहुंच जाएगा। वहीं ग्रहण पर सूतक काल में दान तथा जापादि का महत्व माना गया है। ग्रहण समाप्‍त होने पर पवित्र नदियों अथवा सरोवरों में स्नान किया जाता है।

    यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : ज्योतिषाचार्यों ने चेताया, 15 दिन के अंदर दो ग्रहण डाल सकते हैं ये छह अशुभ प्रभाव

    ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्‍यान

    • चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) के दौरान भगवान का ध्यान करें
    • भगवान के मंत्रों का जाप करें
    • देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श ना करें
    • भूख और प्यास पर काबू करें
    • अन्न और जल को ग्रहण करने से बचें
    • सूतक काल में रोगी, गर्भवती महिलाओं, बाल, वृद्ध के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा
    • चंद्र ग्रहण के दौरान खाना-पीना, सोना, नाखून काटना, भोजन बनाना, तेल लगाना न करें
    • गर्भवती पेट पर तुसली या गोबर का लेप कर लें
    • इस दौरान गर्भवती चाकू, सुई या किसी धारदार चीज का प्रयोग न करें

    यह भी पढ़ें : Lunar Eclipse 2022: हरिद्वार के ज्‍योतिषाचार्यों की राय, इन 5 राशियों के लिए बुरा साबित हो सकता है चंद्र ग्रहण

    आइए जानते हैं यह ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

    भारत में यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) प्रत्यक्ष रूप से देश के पूर्वी भागों में नजर आएगा। जैसे कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, गुवाहाटी, रांची जैसे शहरों में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner