विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee Crime News: न्यूजीलैंड गए फौजी की लोकेशन दून में मिली, महिला ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 23 Jul 2021 04:32 PM (IST)

सेवानिवृत्त फौजी के लापता होने का मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है। सेवानिवृत्त फौजी न्यूजीलैंड जाने की बात ...और पढ़ें

सेवानिवृत्त फौजी के लापता होने का मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है।
सेवानिवृत्त फौजी के लापता होने का मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। सेवानिवृत्त फौजी के लापता होने का मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है। सेवानिवृत्त फौजी न्यूजीलैंड जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसकी लोकेशन अब देहरादून में मिली है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पति सेना से सेवानिवृत्त हैं। महिला के मुताबिक उनके पति एक साल पहले न्यूजीलैंड में नौकरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क नहीं हो पाया।

इसके चलते उसने 30 दिसंबर 2020 में पति की गुमशुदगी का मामला सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि उनके पति हर माह उसके खाते में आनलाइन पांच हजार की रकम भेज रहे हैं। महिला के मुताबिक पति का नंबर लगातार बंद आ रहा है। महिला ने बताया कि उसने पति के बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर एटीएम के जरिये उनके खाते से रकम निकाली गई है।

महिला ने शक जताया कि उनके पति किसी महिला के साथ देहरादून में लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि बैंक खाते के जरिये महिला के पति की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Haridwar Crime News: हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में तीन आरोपित गिरफ्तार