विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोडर से गिरकर हिंदू सेना के महानगर अध्यक्ष की मौत

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 27 Jan 2020 08:03 PM (IST)

राष्ट्रीय हिंदू सेना की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान लोडर से गिरकर महानगर अध्यक्ष शंकर शर्मा की मौत हो गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोडर से गिरकर हिंदू सेना के महानगर अध्यक्ष की मौत
तिरंगा यात्रा के दौरान लोडर से गिरकर हिंदू सेना के महानगर अध्यक्ष की मौत

हरिद्वार, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय हिंदू सेना की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान लोडर से गिरकर महानगर अध्यक्ष शंकर शर्मा की मौत हो गई। हादसा रविवार को चंद्राचार्य चौक के पास हुआ। लोडर से गिरकर घायल हुए शंकर शर्मा को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शंकर शर्मा के निधन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित तमाम भाजपा और राष्ट्रीय हिंंदू सेना के नेताओं ने शोक जताया है।

पुलिस के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर रविवार को उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। शाम के समय तिरंगा यात्रा मध्य हरिद्वार पहुंची। उसी दौरान लोडर पर बैठे राष्ट्रीय हिंदू सेना के महानगर अध्यक्ष शंकर शर्मा अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर पड़े। सिर में चोट लगने से लहूलुहान हुए शंकर शर्मा को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल की सूचना पर रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत जिला अस्पताल पहुंचे और पंचनामा भरावाया। शंकर शर्मा राष्ट्रीय हिंदू सेना के साथ-साथ भाजपा और ऑटो यूनियन जैसी कई सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय तौर पर जुड़े थे। शंकर शर्मा के निधन के बाद भाजपा नेता विकास तिवारी समेत कई नेताओं ने घटना पर दुख जताया। ज्वालापुर कोतवाल योगेश सिंह देव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।