विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूजीसी के नए नियम सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा, इनसे किसी भी समाज का नहीं हो सकता भलाः यशपाल राणा 

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:23 PM (IST)

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने हरिद्वार में यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया। महासभा का कहना है कि ये नियम सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ेंगे और समाज में वैमनस्यता फैलाएंगे।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हरिद्वाार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राज्य इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को राजपूत धर्मशाला कनखल स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष यशपाल सिंह राणा ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से किसी भी समाज का भला नहीं हो सकता।

इससे केवल सामाजिक सौहार्द्र के विघटन की पटकथा तैयार होगी। प्रदेश कार्यसमिति ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में सामाजिक व गैर-राजनीतिक संगठनों के प्रमुख इन आयोजनों में भाग लेगे।

यूजीसी रोल बैक, आर्थिक आधार पर आरक्षण, महापुरुषों के इतिहास का संरक्षण, सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। कार्यसमिति ने शस्त्र एवं शास्त्र पूजन की पुरातन परंपरा से जुड़े दशहरा पर्व का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. शिवकुमार चौहान ने कहा कि सवर्ण समाज के महापुरुषों ने बिना किसी भेदभाव के सभी की उन्नति और रक्षा के लिए बलिदान दिया है। यूजीसी के नियमों से समाज में वैमनस्यता फैलगी। असुरक्षा और असंवेदनशीलता को बढावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को शीघ्र इन नियमों की वापसी की घोषणा करते हुए अपनी घटती राजनीतिक साख को बचाने का प्रयास करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा व महेंद्र सिंह नेगी ने भी इसे बिखराव पैदा करने वाले नियम बताया।

जिलाध्यक्ष शेखर राणा ने कहा कि आमजन के धैर्य व सहनशीलता के विरुद्ध बने ये नियम देश की संगठनात्मक इमारत को नुकसान पहुंचाएंगे। जिला महामंत्री सुशील पुंडीर व प्रकाश चौहान ने कहा कि ये नियम देश की स्थिरता व बिखराव की दिशा तय करने वाले सिद्ध होंगे।

इन सभी प्रस्तावों को ज्ञापन में शामिल करके संगठन प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात करेगा। इस अवसर पर अजय चौहान, डा. बिजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चैयरमैन कृष्णपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में धामी मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को, गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन पर लगेगी मुहर

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई सोनिया गिरफ्तार