Move to Jagran APP

कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत; सात घायल

हरिद्वार जिले में एक सड़क हादसे में कांवड़ यात्री की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 07:47 PM (IST)
कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत; सात घायल
कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत; सात घायल

हरिद्वार, जेएनएन। संभल (उत्तर प्रदेश) से गंगा जल लेने हरिद्वार आ रहे कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि सात कांवड़ यात्री घायल हो गए। हादसा हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर पहले नजीबाबाद हाईवे पर चिडिय़ापुर में हुआ। पीछे से अचानक दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली के ओवरटेक करने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कांवड़ यात्रियों की ट्रॉली पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक कांवड़ यात्री के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक हजरतनगर गढ़ी, थाना नगासा जिला संभल उत्तर प्रदेश से कांवड़ यात्रियों का एक दल गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आ रहा था। सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में थे। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर थानाक्षेत्र में चिड़ियापुर के पास पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने लगी। तभी कांवड़ यात्रियों की ट्रॉली का चालक नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गई। इससे कांवड़ यात्री ट्रॉली के नीचे दब गए और हाईवे पर चीख पुकार मच गई। हादसा होने पर राहगीर अपने वाहनों से उतरकर कांवड़ यात्रियों को निकालने में जुट गए। सूचना पर श्यामपुर थानाध्यक्ष दीपक कठैत व कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक ज्ञानी (17) पुत्र धन सिंह निवासी हजरतनगर गढ़ी, संभल उत्तर प्रदेश की मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। ओवरटेक करने वाले ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि ट्रॉली पलटने से संभल के एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई है। हादसे में सात कांवड़ यात्री घायल हुए हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। लिखित तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा भी कायम किया जाएगा।

हादसे में घायल कांवड़ यात्री

ट्रॉली पलटने से राम अवतार पुत्र लक्ष्मण, अर्जुन पुत्र राजकुमार, जसवंत पुत्र राम अवतार, संजीव सिंह पुत्र राम नारायण सिंह, सोनू पुत्र शेर सिंह, संजय पुत्र महावीर, कैलाश पुत्र राम अवतार, राखी पुत्र अजय प्रकाश घायल हुए हैं। सभी एक ही जगह के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। मंगलवार को हरिद्वार पहुंचने पर उन्हें बुधवार दोपहर घर लौटना था। दल में शामिल कैलाश ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सब लोग बहुत उत्साहित थे। करीब एक महीने से हरिद्वार आने की तैयारियां कर रहे थे। सब लोग आपस में पैसे मिलाकर हर साल कांवड़ लेने हरिद्वार आते रहे हैं। दल में शामिल कुछ लोग पहली मर्तबा हरिद्वार आ रहे थे, लेकिन पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। 

यह भी पढ़ें: देहरादून में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: डंपर ने छात्रा को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल और चक्का जाम Dehradun 

यह भी पढ़ें: बाइक सवार ने बस का इंतजार कर रही छात्रा को मारी टक्कर, मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.