कलियर में गोकशी पर बड़ी कार्रवाई: 280 किलो गोमांस बरामद, आठ गोवंश बचाए
कलियर में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और पुलिस ने छापेमारी कर 280 किलो गोमांस और एक जीवित गोवंश बरामद किया। ...और पढ़ें
-1761217667084_v-1790009144746_m.webp)
फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र जागरण, कलियर। कोतवाली कलियर क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने पोपलर के बाग में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 280 किलो गोमांस तथा एक जिंदा गोवंश बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल बरामद कीं। मौके से तौकीर निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके से चार लोग फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपित से पूछताछ के बाद टीम ने तेलीवाला स्थित एक डेयरी का निरीक्षण किया, जहां सात गोवंश बरामद हुए।
यह भी पढ़ें- सुरेंद्र कोली पहचान छिपाने में कैसे हुआ कामयाब? हरिद्वार में वॉचमैन की नौकरी के बाद भी पुलिस को नहीं लगी भनक
सभी गोवंश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों जगह की गई कार्रवाई के दौरान कुल आठ जीवित गोवंश बरामद किये गये। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया की सूचना पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी।
मौके से गोमांस, गोकशी के उपकरण और अन्य सामान बरामद हुआ है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।, जबकि फरार आरोपितो की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अवैध संबंध के चलते बिजनौर के व्यक्ति की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
