हरिद्वार में अवैध संबंध के चलते बिजनौर के व्यक्ति की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
अवैध संबंध के चलते बिजनौर के एक व्यक्ति की हरिद्वार में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर ...और पढ़ें
-1789991374539_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। बिजनौर के अधेड़ व्यक्ति की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। पति को छोड़ने का दबाव बनाने पर दंपति ने मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर लिया है।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह दूधियाबंद के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के पास बिजनौर की बस का टिकट मिला, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था।
-1789991396397.webp)
पुलिस ने आसपास के जिलों में संपर्क कर पहचान के प्रयास किए। 20 सितंबर को हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान गोपाल निवासी बिजनौर के रूप में की।
इसके बाद उसके बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 21 सितंबर को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से नरेंद्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि अस्पताल में इलाज के दौरान गोपाल की महिला से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। पुलिस के अनुसार गोपाल महिला पर परिवार छोड़कर उसके साथ आने का दबाव बना रहा था और धमकी भी दे रहा था।
महिला ने पूरी बात पति को बताई। इसके बाद नरेंद्र ने पत्नी, भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 16 सितंबर की रात महिला गोपाल को हरिद्वार बुलाकर गंगा घाट ले गई।
यह भी पढ़ें- फांसी से बचता रहा सुरेंद्र कोली... आखिर फंदे पर ही लटका मिला, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार
वहां शराब पीने के बाद सो रहे गोपाल पर चापड़ और छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपितों ने मोबाइल और पर्स गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ बरामद किया है।
मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- सुरेंद्र कोली पहचान छिपाने में कैसे हुआ कामयाब? हरिद्वार में वॉचमैन की नौकरी के बाद भी पुलिस को नहीं लगी भनक
