वाहन की टक्कर से झबरेड़ा कोतवाली गाड़ी चालक पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार की मौत
रुड़की के पास झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली झबरेड़ा के गाड़ी चालक प्रमोद कुमार उर्फ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर सोमवार देर रात ग्राम माजरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कोतवाली झबरेड़ा गाड़ी चालक प्रमोद कुमार उर्फ दददा की मौत हो गई।
सोमवार देर शाम प्रमोद कुमार कोतवाली से रुड़की बाइक से अपने सरकारी आवास पर जा रहा थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे।
