विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रमेश पोखरियाल निशंक बोले, भारत की शिक्षा व्यवस्था को किया जाएगा सुदृढ़

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 15 Jun 2019 02:44 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा भारत की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। यही मेरा संकल्प है।

रमेश पोखरियाल निशंक बोले, भारत की शिक्षा व्यवस्था को किया जाएगा सुदृढ़
रमेश पोखरियाल निशंक बोले, भारत की शिक्षा व्यवस्था को किया जाएगा सुदृढ़

हरिद्वार, जेएनएन। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश के नव निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार भारत की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। यही मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मैं जनता और प्रधानमंत्री के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। 

मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमेश पोखरियाल निशंक का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी और कनखल के दक्ष प्रजापति मंदिर में भी पूजा-अर्चना भी। इसके बाद निशंक ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में जगतगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम और स्वामी गिरजानंद से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और सैन्य महाशक्ति बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के नवनिर्माण में शिक्षा की सुदृढ़ता और बराबर की सहभागिता मेरा संकल्प है।

जल्द बनेगा हाईवे, दिन-रात होगा काम 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अधूरे पड़े देहरादून-हरिद्वार-मुज्जफरनगर हाईवे के निर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार सांसद और केंद्रीय मंत्री होने के नाते यह उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके निर्माण पर उनकी निगाह लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अब इसके निर्माण में देरी नहीं होने दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि तय समय सीमा से पहले काम पूरा हो जाए। भले ही इसके लिए दिन-रात काम क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सुमित्तर भुल्लर बने उत्तराखंड युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने दिए करदाताओं को सहूलियत देने के निर्देश

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।