Move to Jagran APP

हरिद्वार में प्रसव के चंद घंटे बाद ही महिला ने डाला वोट

एक महिला ने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए मतदान किया। सुबह नवजात को जन्म देने के बाद अस्पताल से घर पहुंची महिला ने दोपहर में पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 02:55 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 02:55 PM (IST)
हरिद्वार में प्रसव के चंद घंटे बाद ही महिला ने डाला वोट

हरिद्वार, जेएनएन। प्रसव के चंद घंटे बाद ही एक महिला ने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए मतदान किया। सुबह नवजात को जन्म देने के बाद अस्पताल से घर पहुंची महिला ने दोपहर में पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान कर देश में लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। 

loksabha election banner

हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के सीधडू गांव निवासी राजकुमार की पत्नी मोनिका गर्भवती थी। गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मोनिका को अस्पताल लेकर गए। यहां नॉर्मल डिलीवरी से मोनिका ने एक शिशु को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए। 

आमतौर पर प्रसव के बाद कई दिन तक प्रसूता को आराम की सलाह दी जाती है, लेकिन मोनिका की हिम्मत और जज्बा कुछ अलग ही था। सुबह बालक को जन्म देने के बाद दोपहर में तीन बजे वह गांव में पोलिंग बूथ पर पहुंची और देशहित में अपना वोट डाला। पोलिंग बूथ पर मौजूद ग्रामीणों से लेकर कर्मचारियों तक ने उनकी सराहना की। वहीं, मोनिका के पति राजकुमार और उनके परिजनों ने भी कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन मोनिका ने उन्हें कहा कि उसे मतदान करने जाना है। 

इस पर उन्होंने भी मोनिका की भावनाओं का सम्मान किया और उन्हें पोलिंग बूथ पर ले जाकर वोट डलवाया। वहीं, मोनिका ने बताया कि सुबह ही उन्होंने तय कर लिया था कि वोट जरूर डालना है। देश के प्रति उनका कर्तव्य है इसे पूरा कर उन्हें खुशी महसूस हो रही है। 

यह भी पढ़ें: इनके लिए लोकतंत्र के महापर्व में भी भारी पड़ जाती है पेट की आग

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: मतदाता ने दिया फैसला, असमंजस में सियासतदां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.