Move to Jagran APP

हरिद्वार में हैवान पति ने पत्नी को दांत से बुरी तरह काटा, शरीर और चेहरे पर कई जख्म

हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दांतों से काट-काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। विवाहिता के चेहरे सहित शरीर पर विभिन्न जगहों पर दांतों से काटे जाने के कई जख्म है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 06:45 PM (IST)
हरिद्वार में हैवान पति ने पत्नी को दांत से बुरी तरह काटा, शरीर और चेहरे पर कई जख्म
हरिद्वार में हैवान पति ने पत्नी को दांत से बुरी तरह काटा, शरीर और चेहरे पर कई जख्म

रुड़की, जेएनएन। रुड़की के अंबेडरकर नगर में एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दांतों से काट-काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। विवाहिता के चेहरे सहित शरीर पर विभिन्न जगहों पर दांतों से काटे जाने के कई जख्म है। विवाहिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़िता के मायके वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव निवासी मोहित ने बताया कि उसकी बहन अंजू की ससुराल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर में है। सुबह के समय उसकी बहन के एक पड़ोसी ने बताया कि उसकी बहन की हालत ठीक नहीं है। उसको ससुराल के लोगों ने बेहरहमी से पीटा है। यह जानकारी मिलते ही वह तुरंत ही बहन की ससुराल पहुंचे। वहां उसकी बहन घायल हालत में मिली। 

उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही अपनी बहन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की के ट्रामा सेंटर में लेकर आए। उसकी बहन के चेहरे व शरीर पर दांत से काटने के जख्म थे। उसकी बहन के पति ने उसका यह हाल किया था। इसके अलावा उसकी बहन के सास, ससुर आदि ने भी उसको पीटा है। रोहित ने बताया कि 14 फरवरी 2016 में उन्होंने अपनी बहन की शादी की थी। तभी से लगातार उसका पति, सास और ससुर आदि उसे परेशान करते आ रहे हैं। बहन के परेशान होने के चलते वह लोग एक दिन पहले ही वह बहन के पास गए थे।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के आरोपित पति को किया गिरफ्तार

उसके पति और सास-ससुर को समझाने का प्रयास किया था। उस समय लग रहा था कि वह लोग मान गए हैं, लेकिन रात के समय उसकी बहन उन लोगों बेहरमी से पीटा। उसके जगह-जगह दांतों से काटा। अस्पताल चौकी प्रभारी नितेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पीड़िता के पति की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मारपीट करने के साथ ही दांतों से काटा गया है। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: रंजिशन युवक को घर से बुलाकर तलवार से किया हमला, बीच-बचाव में दो घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.