विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 07:59 PM (IST)

रुड़की के पनियाला गांव में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को गोली मार दी गई। यह घटना दो ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के पनियाला गांव में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पर उस समय फायरिंग की गई जब वह अपने गांव लौट रहे थे। कंधे पर गोली लगी है।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो दिन पहले भी गांव के मेले में उन पर कातिलाना हमला किया गया था, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष एवं फायर ब्रांड हिन्दुत्व के चेहरे विशाल चौहान निवासी ग्राम पनियाला किसी काम से शाम के समय बहादराबाद गए थे। जब वह बहादराबाद से वापस अपने गांव पहुंचे तो गांव के बाहर ही उनकी गाड़ी को कुछ युवकों ने घेरकर फायरिंग की गई।

छर्रे उनकी गाड़ी में लगे हैं। इसके अलावा उनके कंधे पर भी गोली लगी है। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपित मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भिजवाया गया है।

बताते चलें कि दो दिन पहले भी विशाल चौहान पर गांव में उस समय हमला कर दिया गया था, जब वह मेले में गए हुए थे। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई थी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे विशाल चौहान

इंटरनेट मीडिया पर कट्टर सनातनी जैसी पोस्ट के साथ विशाल चौहान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहे हैं। दो माह पहले भीम आर्मी के पदाधिकारी के साथ ही उनकी बातचीत का एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके अलावा पिछले सप्ताह भी लव जेहाद को लेकर उन्होंने कड़ी टिप्पणी की थी, जिसको लेकर वह कुछ लोगों के निशाने पर हैं। 

यह भी पढ़ें- रुड़की के पास भगवानपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराई, युवक की मौत

यह भी पढ़ें- यूपी के पुलिसकर्मी पर रुड़की में दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध