विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्थर से सिर कूचकर किशोर की हत्या, हरिद्वार में दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

Published: Sat, 07 Feb 2026 08:45 PM (IST)

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में दक्ष मंदिर के पीछे 15 वर्षीय किशोर कुनाल का खून से लथपथ शव मिला है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में 15 वर्षीय किशोर का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से रायघटी, लक्सर निवासी रोहतास का परिवार वर्तमान में कनखल क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। उनका 15 वर्षीय बेटा कुनाल सिंहद्वार के पास कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था। कुनाल बीती शाम से लापता था।

रविवार देर शाम कनखल क्षेत्र में दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की पत्थर से सिर कूचकर हत्या की गई है। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी गायब मिला है।

सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- गुंजन हत्याकांड: एसआईटी ने पांच दिन में दाखिल की चार्जशीट, सहेली पायल बनी मुख्य गवाह

यह भी पढ़ें- गुंजन हत्याकांड: तीन दिन बाद भी आक्रोश, सड़क से इंटरनेट मीडिया तक महिला सुरक्षा का मुद्दा