विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुंजन हत्याकांड: एसआईटी ने पांच दिन में दाखिल की चार्जशीट, सहेली पायल बनी मुख्य गवाह

Published: Fri, 06 Feb 2026 11:29 PM (IST)

देहरादून के मच्छी बाजार में हुए गुंजन हत्याकांड में एसआईटी ने पांच दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मृतक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मच्छी बाजार में हुए गुंजन हत्याकांड में एसआइटी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पहली बार पुलिस ने हत्या की चार्जशीट पांच दिन में कोर्ट में सौंपी है।

इसमें मृतक गुंजन की सहेली पायल को मुख्य गवाह बनाया है, क्योंकि जिस समय आरोपित ने गुंजन पर चापड़ से वार किया था, उस समय पायल वहीं मौजूद थी।

आरोपित ने उसे भी जान से मारने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस ने गुंजन की हत्या व पायल पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इसके अलावा एसआइटी ने उन लोगों को गवाह बनाया है, जिन्होंने आरोपित को घटनास्थल से भागते हुए देखा। एसआइटी की ओर से अभियोजन के माध्यम से केस को जल्द ट्रायल पर लाने व फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई को लेकर प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।

चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने से पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सदानंद दाते ने भी चर्चा की। पुलिस की मानें तो एसआइटी जांच में सभी साक्ष्यों को संकलित किया गया है, ताकि आरोपित को सख्त से सख्त सजा मिल सके।

दो फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी बाजार में आरोपित आकाश कुमार निवासी मन्नुगंज, खुड़बुड़ा ने चापड़ से अपनी दोस्त गुंजन श्रीवास्तव का गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना से जुडे साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से तत्काल संकलन कर आरोपित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के पर्यवेक्षण में एसआइटी का गठन किया।

सीसीटीवी फुटेज व फारेंसिक साक्ष्य भी अहम

एसआइटी की ओर से मुकदमे में तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर, घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों जुटाए गए, जोकि केस में अहम रहेंगे।

साथ ही आरोपित की ओर से घटना में इस्तेमाल स्कूटी को कब्जे में लेते हुए आरोपित के आने व जाने वाले रूट का चार्ट बनाया गया है। इसके अलावा आरोपित की ओर से घटना में इस्तेमाल चापड़, खून से सने पहने कपड़े, जूते व हेलमेट को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- गुंजन हत्याकांड: देहरादून में एसआइटी ने चार दिन में दाखिल की चार्जशीट, फास्ट ट्रैक सुनवाई की तैयारी

यह भी पढ़ें- गुंजन हत्याकांड: तीन दिन बाद भी आक्रोश, सड़क से इंटरनेट मीडिया तक महिला सुरक्षा का मुद्दा

यह भी पढ़ें- कई बार धमकी दे चुका था गला रेतने वाला आकाश, डर कर पुलिस के पास भी गई थी गुंजन