गुंजन हत्याकांड: तीन दिन बाद भी आक्रोश, सड़क से इंटरनेट मीडिया तक महिला सुरक्षा का मुद्दा
देहरादून के मच्छी बाजार में गुंजन की निर्मम हत्या के तीन दिन बाद भी शहर में आक्रोश है। इस घटना ...और पढ़ें

मच्छी बाजार में हुई युवती की हत्या के बाद कानून व्यवस्था भी कठघरे में. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मच्छी बाजार (दूल्हा बाजार) में दिनदहाड़े युवती की निर्मम हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन यह घटना अभी भी शहर में सड़क से इंटरनेट मीडिया पर गूंज रही है। वारदात ने न सिर्फ आम लोगों को झकझोर दिया, बल्कि देहरादून की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी तमाम तरह के सवाल और चर्चाएं घूम रही हैं।
घटना के बाद बाजारों में व्यापारियों का गुस्सा सामने आया तो वहीं इंटरनेट मीडिया पर आम नागरिक, महिलाएं और युवा लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब पीड़िता ने पहले ही पुलिस में शिकायत दी थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यही सवाल अब सड़कों से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। तीन दिन बाद भी मच्छी बाजार और आसपास के इलाकों में डर और असुरक्षा का माहौल है।
व्यापारी संगठनों का कहना है कि कोतवाली और चौकी के पास स्थित बाजार में इस तरह की घटना पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था की पोल खोलती है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की कमी को भी बड़ी चूक बताया है और विधायक निधि से तत्काल कैमरे लगाए जाने की मांग दोहराई है।
वहीं, इंटरनेट मीडिया पर यह भी चर्चा है कि हत्यारे की पत्नी की ओर से मृतक युवती के माता-पिता को सुबह ही यह जानकारी दे दी गई थी कि उसका पति आज कोई गलत कदम उठा सकता है। हालांकि, इस प्रकार की कई बातें सड़क से इंटरनेट तक दौड़ रही हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, यह अब एसआइटी जांच में ही साफ होगा।
दून में महिला सुरक्षा को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं
इंटरनेट मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इसे महिलाओं की सुरक्षा में प्रशासनिक विफलता करार दिया है, तो कुछ ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि भीड़भाड़ वाले बाजार भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाएं खुद को कहां सुरक्षित महसूस करें। हालांकि, इस बीच कुछ अपुष्ट और भ्रामक जानकारियां भी वायरल हुईं, जिस पर समझदार नागरिकों ने संयम बरतने और तथ्यात्मक जानकारी साझा करने की अपील की।
विकासनगर व ऋषिकेश की घटनाओं में भी एसआइटी जांच की मांग
देहरादून में हाल ही में एक के बाद एक तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई। दून के मच्छी बाजार की घटना से पहले ऋषिकेश व विकासनगर में भी दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। दून की घटना में पुलिस ने एसआइटी गठित कर दी है। अब इंटरनेट मीडिया पर ऋषिकेश और विकासनगर के गंभीर घटनाओं की भी एसआइटी जांच की मांग उठ रही है।
यह भी पढ़ें- कई बार धमकी दे चुका था गला रेतने वाला आकाश, डर कर पुलिस के पास भी गई थी गुंजन
यह भी पढ़ें- देहरादून: दो हत्या के मामलों में पुलिस की बड़ी लापरवाही, दो चौकी प्रभारी निलंबित और बैठी जांच
यह भी पढ़ें- देहरादून में दिल दहलाने वाली वारदात: सिरफिरे के पहले वार में कटी अंगुली, गले पर हुए दूसरे वार ने ले ली युवती की जान
