हरिद्वार में यातायात सुगम बनाने के लिए हटाए गए 15 अनुपयोगी विद्युत पोल
हरिद्वार जिला प्रशासन ने यातायात सुगम बनाने और अतिक्रमण हटाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाना शुरू किया है। ...और पढ़ें
-1792405717244_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर ऊर्जा निगम की टीम ने भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक करीब 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटा दिए हैं।

इन पोलों पर निजी कंपनियों और केबल ऑपरेटरों की ओर से लगाए गए तारों को हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में ऐसे विद्युत पोलों को चिह्नित किया जा रहा है, जो उपयोग में नहीं हैं और यातायात में बाधा बन रहे हैं।
चिह्नित पोलों को हटाकर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को बाधामुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई अनुपयोगी पोलों पर निजी कंपनियों और केबल ऑपरेटरों के तार लटक रहे हैं।
इससे सड़क किनारे अव्यवस्था के साथ आवागमन में भी परेशानी होती है। ऐसे में पोल हटाने के साथ अनावश्यक तारों को भी हटाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को शहर के अन्य मार्गों पर भी ऐसे पोल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
