विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार हर की पैड़ी पर गंगा आरती के बाद सांड ने मचाई अफरा-तफरी

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:59 AM (IST)

हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा आरती के बाद एक सांड के लोगों की ओर दौड़ने से अफरा-तफरी मच ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के बाद एक सांड के अचानक लोगों की ओर दौड़ने से अफरा-तफरी मच गई। सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के वीडियो में सांड को लोगों की ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। गंगा सभा के प्रतिनिधियों ने घाटों पर निराश्रित पशुओं के घूमने पर चिंता जताई है।

उनका कहना है कि इस संबंध में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

हरकी पैड़ी पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शाम की गंगा आरती में भी भारी भीड़ रहती है। ऐसे में आरती के दौरान इस तरह की घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के होटल मालिक को साइबर ठगों ने बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट कर लगाई 50 लाख की चपत

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में त्योहारी बहार: एसयूवी, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में उछाल