विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रानीपुर गौशाला में गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:36 PM (IST)

पुलिस ने हरिद्वार की एक गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना सामने आने पर सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने रानीपुर कोतवाली में हंगामा किया था।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। एक पुलिस टीम ने आज आरोपित राजकुमार उर्फ राजू  निवासी अतमलपुर बोंगला बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोमवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गौशाला में एक व्यक्ति के गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंच गए और आरोपित को मुस्लिम बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी, जिसमें आरोपित की पहचान बोंगला बहादराबाद निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक के रूप में हुई थी।

तब हिंदू संगठन के लोग कोतवाली से लौट गए थे। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने कल ही बताया था कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद आज आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के बहादराबाद में मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: सिडकुल में सड़क किनारे मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल भेजा; किसने छोड़ा? जानने के लिए CCTV की जांच