विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में लव जिहाद: शाहरुख ने अमन बनकर किया शोषण, मतांतरण का दबाव

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:33 AM (IST)

मध्य प्रदेश की एक युवती को इंस्टाग्राम पर 'अमन' बनकर प्रेम जाल में फंसाया गया और हरिद्वार बुलाकर शारीरिक शोषण व मतांतरण का दबाव बनाया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पथरी। इंस्टाग्राम पर धार्मिक पहचान छिपाकर मध्य प्रदेश की एक युवती को प्रेम-जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण और मतांतरण के दबाव का मामला सामने आया है।

हिंदू संगठनों की मदद से पीड़िता के परिवार से संपर्क हुआ। पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक के साथ ही उसके भाई व मां समेत चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में लव जिहाद का मामला, मतांतरण कराकर सुखमति को बनाया शबनूर... हिरासत में आशिफ

इंस्टाग्राम आइडी का नाम अमन सिं

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सतना जिले के सराय मोहल्ला क्षेत्र निवासी युवती की करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवती का आरोप है कि उस समय युवक की इंस्टाग्राम आइडी का नाम अमन सिंह था। बाद में वर्ष 2024 में उसने आईडी का नाम बदलकर शाहरुख कर लिया, लेकिन युवती से वह अपना नाम अमन ही बताता रहा। दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती रही।

13 सितंबर को युवती अमन से शादी करने के लिए घर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। 14 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से युवक उसे अपने साथ ले गया और एक कमरे में रखा। युवती का आरोप है कि युवक ने स्वयं को मुस्लिम बताते हुए उससे मतांतरण के बाद शादी करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- मथुरा: युवती का मतांतरण कराने का आरोप, ग्रामीणों की पंचायत; तनाव पर फोर्स तैनात

मना करने पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोप है कि इस दौरान युवक की मां और भाई ने भी दबाव बनाया। विरोध करने पर युवक, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। युवती का आरोप है कि वह करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रही और उसे भोजन तक नहीं दिया गया। 18 सितंबर को पीड़िता ने खुद को एक अस्पताल में पाया।

 बेहोशी की हालत में छोड़कर चला गया

19 सितंबर को युवक अस्पताल पहुंचा और युवती को बेहोशी की हालत में वाहन से किसी अज्ञात स्थान पर छोड़कर चला गया। इसके बाद युवती ने अपने भाई से संपर्क कर पूरी घटना बताई। 25 सितंबर को स्वजन उसे लेकर पथरी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित शाहरूख, उसकी मां, भाई और समीर नाम युवक विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।