विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में लव जिहाद का मामला, मतांतरण कराकर सुखमति को बनाया शबनूर... हिरासत में आशिफ

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:56 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 11:06 AM (IST)

हरिद्वार के लक्सर में एक मुस्लिम युवक पर छत्तीसगढ़ की हिंदू महिला को मतांतरण कराकर निकाह करने का आरोप लगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, लक्सर (हरिद्वार) । छत्तीसगढ़ में एक गन्ने की चरखी पर काम करने के दौरान एक हिंदू महिला को झांसे में लेकर उसका मतांतरण कराने और निकाह करने के मामले में पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया है।

इस बावत विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अदालत में महिला के बयान दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव निवासी आशिफ छत्तीसगढ़ में गन्ने की चरखी पर काम करता था। आरोप है कि वहीं साथ काम करने वाली एक हिंदू महिला को उसने अपने जाल में फंसा लिया।

दिसंबर 2025 में आरोपित महिला को अपने गांव ले आया। इसके बाद वह महिला को कलियर ले गया, जहां उसका मतांतरण कराकर नाम सुखमति से शबनूर कर दिया और निकाह रचा लिया।

यह भी पढ़ें- हिंदू नाम बताकर जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव; मिलक में हड़कंप

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित आशिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशंका है कि मतांतरण और निकाह कराने की साजिश में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

झांसे में आई महिला भी है शादीशुदा

पुलिस को जांच में पता चला है कि आशिफ के झांसे में आई महिला सुखमति भी पहले से शादीशुदा है। उसका मायका छत्तीसगढ़ के जिला पंडितरिया थाना मंगूली में है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपित आशिफ को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जन्माष्टमी पर 'लव जिहाद' झांकी पर बवाल, कोतवाली पहुंचे भाजपाई

उसके झांसे में आई महिला के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि आरोपित की साजिश का पर्दाफाश खुद उसकी पहली पत्नी ने किया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति काफी समय से दूसरी महिला के साथ रह रहा है, जिसका उसने मतांतरण करवाकर निकाह किया है। इस सूचना पर हिंदू संगठनों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।