विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haridwar Triple Talaq Case: शौहर ने पहले दिया तीन तलाक, फिर बोला - 'चाचा के साथ करना होगा हलाला'

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:10 AM (IST)

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक विवाहिता को पति द्वारा तीन तलाक देने और फिर निकाह हलाला के लिए दबाव ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पथरी। क्षेत्र की एक विवाहिता को तीन तलाक देने और उसके बाद निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने लक्सर क्षेत्र के आरोपित पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ पथरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी 20 जून 2020 को दरगाहपुर, लक्सर निवासी वाजिद से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही वाजिद ने पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम महिला को मिला इंसाफ, तेजाब फेंककर तीन तलाक देने वाले पति को मुरादाबाद कोर्ट ने ठहराया दोषी

तीन तलाक दिया

पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर गाली-गलौच और मारपीट की जाने लगी। कई बार उसे मायके भी छोड़ दिया गया। दो बेटे पैदा होने के बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 12 सितंबर की शाम करीब छह बजे वाजिद अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर उसके मायके पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने समझाया तो आरोपित ने अपने चाचा इरशाद के साथ हलाला का प्रस्ताव रखा। जबकि गवाह के रूप में सत्तार निवासी ऐथल बुजुर्ग और अपने भाई राशिद निवासी दरगाहपुर का नाम भी बताया। आरोप है कि हलाला की शर्त का विरोध करने पर आरोपित ने उसे घर में न रखने और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- Dehradun Triple Talaq Case: पति ने तीन तलाक के बाद हलाला की शर्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।