विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dehradun Triple Talaq Case: पति पर तीन तलाक के बाद हलाला की शर्त रखने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:18 AM (IST)

Dehradun Triple Talaq Case 2026: देहरादून में एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने के बाद हलाला का दबाव ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला

  2. घर वापसी के लिए हलाला करने का दबाव बनाया

  3. पुलिस ने पति को तीन तलाक मामले में किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Triple Talaq Case राजधानी में तीन तलाक के बाद हलाला का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और अब घर पर रखने के लिए हलाला बनाने का दबाव बना रहा है। तीन तलाक के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस आरोपित पति फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हलाला के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
एक महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले बिजनौर निवासी फरमान से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद फरमान उसे देहरादून लेकर आ गया, जहां व पटेलनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे।

तीन माह पहले आरोपित ने उसे तीन तलाक दिया और अपने घर बिजनौर चला गया। पीड़ित के अनुसार उसे लगा कि पति ने गुस्से में तीन तलाक दिया होगा ऐसे में वह भी बिजनौर ससुराल चली गई।

आरोपित पति को पुलिस तीन तलाक के मामले में पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

Nikah Halala Case महिला के अनुसार जब वह ससुराल पहुंची तो उसके पति, देवर, बहनोई व सास-ससुर ने शर्त रख दी कि जब हलाला कराएगी तभी वह उसे घर पर रखेंगे। यह सब सुनकर वह दंग रह गई। वह हलाला नहीं करवाना चाहती थी, ऐसे में उसने इसका विरोध किया। यह सुनकर ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिसके कारण वह देहरादून में अपने मायके में आ गई।

यह भी पढ़ें- पति को पकड़ने गई फिरोजाबाद पुलिस ने गर्भवती को मारी लात, मौत के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित

दो साल पहले हुई थी शादी, महिला ने हलाला करने से मना किया तो की मारपीट

प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली नरेश राठौर ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी कि उसका पति अकसर उसके साथ मारपीट करता है। तहरीर के आधार पर आरोपित फरमान निवासी इस्लामपुर साहनी थाना किरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है। हलाला प्रकरण की जांच करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- ई-ऑफिस में लापरवाही में आगरा में सख्त कार्रवाई, 6 अधिकारी और 192 कर्मचारियों का वेतन रुका