पति को पकड़ने गई फिरोजाबाद पुलिस ने गर्भवती को मारी लात, मौत के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित
फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में युवक को पकड़ने गई पुलिस पर उसकी गर्भवती पत्नी को लात मारने का आरोप ...और पढ़ें

अंजलि। फाइल
HighLights
फिरोजाबाद पुलिस पर गर्भवती महिला को लात मारने का आरोप लगा
प्रसव के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया
एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। उप्र के फिरोजाबाद जिले में चोरी के शक में युवक को घर से उठाकर हवालात में बंद करने का मामला गरमा गया है। आरोप है कि पुलिस ने दबिश के दौरान युवक की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारी और पति को जबरन ले गई। सोमवार सुबह प्रसव के बाद पत्नी की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा और तोड़फोड़ की एसएसपी ने चौकी इंचार्ज व दारोगा समेत छह को निलंबित कर दिया है।
महिला के पति ने कार्रवाई के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला को किसी भी तरह की चोट का उल्लेख नहीं है।
रात को पति को उठा ले गई पुलिस, सुबह प्रसव के बाद पत्नी ने तोडा दम
शिकोहाबाद के जहेश की परचून की दुकान में चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार रात 11:30 बजे दारोगा धर्मपाल ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ घर पर दबिश देकर अनुसूचित जाति के युवक गौरव के घर पर दबिश दी।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: चोरी के शक में पति पुलिस हिरासत में, पत्नी ने तोड़ा प्रसव के बाद दम
गौरव की पत्नी अंजलि ने अपनी हालत बताते हुए दारोगा से गुहार लगाई, पर एक न सुनी। आरोप है कि उसे लात मारकर पति को ले गए। गौरव और गांव के एक अन्य युवक अजेंद्र प्रताप को रात भर हवालात में रखा।
